By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar SatyvartaaKhabar SatyvartaaKhabar Satyvartaa
  • ताजा खबर
  • भयंकर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • नैनीताल
      • हल्द्वानी
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
    • चम्पावत
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • लोकल
  • विदेश
  • विडियो
  • खंडन
  • चुनाव
  • राज की बात
  • चौघानपाटा का मैना रस्ता जिम के पास तेंदुआ दिखा, दो बार वन टीम ने गश्त कर लगाया कैमरा
Reading: भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की धरती से उठा जनाक्रोश, गांधी पार्क में धरना दूसरे दिन भी जारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Khabar SatyvartaaKhabar Satyvartaa
Font ResizerAa
  • ताजा खबर
  • भयंकर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • लोकल
  • विदेश
  • विडियो
  • खंडन
  • चुनाव
  • राज की बात
  • चौघानपाटा का मैना रस्ता जिम के पास तेंदुआ दिखा, दो बार वन टीम ने गश्त कर लगाया कैमरा
  • ताजा खबर
  • भयंकर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
    • चम्पावत
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • लोकल
  • विदेश
  • विडियो
  • खंडन
  • चुनाव
  • राज की बात
  • चौघानपाटा का मैना रस्ता जिम के पास तेंदुआ दिखा, दो बार वन टीम ने गश्त कर लगाया कैमरा
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Satyapath News . All Rights Reserved.
Khabar Satyvartaa > उत्तराखण्ड > अल्मोड़ा > भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की धरती से उठा जनाक्रोश, गांधी पार्क में धरना दूसरे दिन भी जारी
अल्मोड़ाउत्तराखण्डभयंकर

भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की धरती से उठा जनाक्रोश, गांधी पार्क में धरना दूसरे दिन भी जारी

कपिल मल्होत्रा
Last updated: April 16, 2025 5:52 pm
कपिल मल्होत्रा
10 months ago
Share
SHARE



अल्मोड़ा – राष्ट्र नीति संगठन के बैनर तले ग्राम पंचायत खूंट, धामस, सेनार, रौन, डालचाण के लोगों द्वारा कोसी नदी पर पुल निर्माण, सड़क डामरीकरण और जीआईसी खूंट में पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग को लेकर गांधी पार्क में जारी धरना अब जोर पकड़ने लगा है। आंदोलन आज दूसरे दिन में प्रवेश कर चुका है और क्षेत्रीय जनता में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है।

बीजेपी मंत्री के स्वागत कार्यक्रम के दौरान एडवोकेट विनोद चंद्र तिवारी ने मंच से ही तीखी प्रतिक्रिया दी और पदाधिकारियों से दो-टूक शब्दों में कहा कि क्षेत्र की मांगों को जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि अब भी नहीं जागे, तो उनका सार्वजनिक घेराव किया जाएगा।

प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

धरने में शामिल स्थानीय लोगों ने मीडिया के माध्यम से कई अहम सवाल उठाए हैं। गांधी पार्क शहर के बीचों-बीच होने के बावजूद प्रशासन का कोई अधिकारी सुध लेने क्यों नहीं आ रहा है? जनता की समस्याओं पर स्थानीय विधायक और नेता मौन क्यों हैं? क्या उन्हें केवल चुनावों में ही जनता की याद आती है? राज्य सरकार और जिला प्रशासन महोत्सवों पर करोड़ों खर्च कर सकते हैं, तो फिर भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की धरती के लिए बजट क्यों नहीं है?

व्यापार मंडल और समाज का समर्थन

आंदोलन को आज व्यापार मंडल ने भी खुला समर्थन दिया। जिलाध्यक्ष सुशील शाह सहित कई पदाधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान भैरव (मेयर प्रत्याशी), गोविंद प्रसाद गोस्वामी, बाला किशन पांडे, हेम तिवारी, प्रत्येश पांडे, कपिल मल्होत्रा, दीवान सिंह, मदन सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

जनता ने दी चेतावनी

एडवोकेट विनोद तिवारी ने कहा, “जो जनप्रतिनिधि आज 25,000 लोगों की अनदेखी कर रहे हैं, उन्हें आने वाले चुनाव में जनता कॉलेज की झंडी दिखाकर उल्टे पांव लौटा देगी।” उन्होंने बताया कि गांधी पार्क में लोग रोज़ अपनी रोज़ी-रोटी छोड़कर धरने में शामिल हो रहे हैं, जो इस आंदोलन की गंभीरता और जनसमर्थन को दर्शाता है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Surprise0
Angry0
Previous Article चौखुटिया पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और पोक्सो एक्ट के आरोपी को रामनगर से किया गिरफ्तार
Next Article 13 सूत्रीय मांगों को लेकर छात्रों और युवाओं में आक्रोश, प्रदर्शन की चेतावनी
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • जिला व्यापार मंडल के तत्वावधान में निशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ
  • देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने नवनियुक्त एसएसपी से की मुलाकात, त्योहारों पर सुरक्षा बढ़ाने की मांग
  • पारस्परिक स्थानांतरण की मांग तेज, कर्मचारी शिक्षक संगठन ने PWD मिनिस्टीरियल एसोसिएशन को दिया समर्थन
  • 27 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का आंदोलन तेज, 23 फरवरी को सचिवालय घेराव का ऐलान
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में प्रशासनिक अव्यवस्था के आरोप, उच्च स्तरीय जांच की मांग तेज

Recent Comments

  1. Manasv joshi on दीपावली पर्व पर बाजारों की सुरक्षा को लेकर जिला व नगर व्यापार मंडल ने एसएसपी से की मुलाकात, पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग
  2. Manasv joshi on राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बालेश्वर बस्ती में शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में पथ संचलन का आयोजन
  3. खबर का दिखा असर: शिक्षक की जांच रिपोर्ट के बाद हरकत में आया शिक्षा विभाग, कार्रवाई को लेकर उच्चाधि on सरकारी कर्मचारी के खिलाफ सरकारी कर्मचारी नियमों के उल्लंघन और ठेकेदारी मामले में विभागों की निष्क्रियता पर सवाल उठे, शिक्षा विभाग और लोक निर्माण विभाग ने धारण किया मौन

You Might Also Like

जिला व्यापार मंडल के तत्वावधान में निशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ

22 hours ago

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने नवनियुक्त एसएसपी से की मुलाकात, त्योहारों पर सुरक्षा बढ़ाने की मांग

22 hours ago

पारस्परिक स्थानांतरण की मांग तेज, कर्मचारी शिक्षक संगठन ने PWD मिनिस्टीरियल एसोसिएशन को दिया समर्थन

22 hours ago

27 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का आंदोलन तेज, 23 फरवरी को सचिवालय घेराव का ऐलान

3 days ago
Khabar Satyvartaa

Read the latest and breaking Uttarakhand news on Satyapath News. Get latest Uttarakhand News, Politics, Weather, Crime, lifestyle, jobs and much more. Follow us on social media platforms to get all the latest Uttarakhand Hindi news updates as they happen.

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Correction policy
  • DNPA Code of Ethics
  • Fact-Checking Policy
  • Onwership and Funding
  • Complaint Redressal
Reading: भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की धरती से उठा जनाक्रोश, गांधी पार्क में धरना दूसरे दिन भी जारी
Share

Latest uttarakhand News

  • Uttarakhand News
  • Almora News
  • Nainital News

Top Category

  • Local News
  • Political News
  • Cultural News

Quick Links

  • About Us
  • Contact us
  • Advertise with us

© Copyright Satyapath News 2024. All rights reserved || Made with ❤ in India

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?