
खबर सत्यवार्ता
चौघानपाटा में प्रदर्शन, कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी
अल्मोड़ा।
उत्तराखंड सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू द्वारा महिलाओं के प्रति कथित रूप से अपमानजनक शब्दों के प्रयोग को लेकर महिला कांग्रेस ने कड़ा विरोध दर्ज किया है। महिला कांग्रेस का कहना है कि इस प्रकार का बयान महिलाओं के सम्मान पर सीधा हमला है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इसी मुद्दे को लेकर महिला कांग्रेस अल्मोड़ा द्वारा दिनांक 3 जनवरी 2026 को दोपहर 12:00 बजे नगर के चौघानपाटा में पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने कहा कि यदि राज्य सरकार द्वारा गिरधारी लाल साहू के खिलाफ शीघ्र कोई ठोस और सख्त कार्रवाई नहीं की जाती है, तो महिला कांग्रेस अपना आंदोलन और अधिक उग्र करेगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि महिलाओं का उत्पीड़न, अपमान और उनके सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ अब सहन नहीं किया जाएगा।
महिला कांग्रेस ने दो टूक कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन पूरी मजबूती के साथ खड़ा है। आवश्यकता पड़ने पर महिला कांग्रेस सड़क से लेकर हर स्तर तक संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेगी।
पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की लीला जोशी, प्रीती बिष्ट, मंजू कांडपाल, सपना बिष्ट, विमल जोशी, निर्मला कांडपाल, इंदिरा वर्मा, गीता पांडे, किरण आर्य, उमा आर्य, आसना, गुनगुन, जया जोशी, आशा शर्मा, शोभा जोशी, लता तिवारी, पुष्पा पांडे, तारा तिवारी सहित अनेक महिलाएं मौजूद रहीं।
इसके अलावा नगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी, नारायण दत्त पांडे, शरद शाह, पारस नाथ, दिनेश नेगी, वैभव पांडे, सुधांशु रौतेला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


