By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar SatyvartaaKhabar SatyvartaaKhabar Satyvartaa
  • ताजा खबर
  • भयंकर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • नैनीताल
      • हल्द्वानी
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
    • चम्पावत
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • लोकल
  • विदेश
  • विडियो
  • खंडन
  • चुनाव
  • राज की बात
Reading: माँ नन्दा देवी मेले में कदली वृक्ष का भव्य आगमन, जयकारों से गूंजा अल्मोड़ा नगर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Khabar SatyvartaaKhabar Satyvartaa
Font ResizerAa
  • ताजा खबर
  • भयंकर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • लोकल
  • विदेश
  • विडियो
  • खंडन
  • चुनाव
  • राज की बात
  • ताजा खबर
  • भयंकर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
    • चम्पावत
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • लोकल
  • विदेश
  • विडियो
  • खंडन
  • चुनाव
  • राज की बात
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Satyapath News . All Rights Reserved.
Khabar Satyvartaa > उत्तराखण्ड > अल्मोड़ा > माँ नन्दा देवी मेले में कदली वृक्ष का भव्य आगमन, जयकारों से गूंजा अल्मोड़ा नगर
अल्मोड़ाउत्तराखण्डसांस्कृतिक

माँ नन्दा देवी मेले में कदली वृक्ष का भव्य आगमन, जयकारों से गूंजा अल्मोड़ा नगर

कपिल मल्होत्रा
Last updated: August 30, 2025 10:17 am
कपिल मल्होत्रा
3 months ago
Share
SHARE



अल्मोड़ा। आस्था, परंपरा और लोकसंस्कृति के प्रतीक ऐतिहासिक माँ नन्दा देवी मेले में शनिवार प्रातःकाल विशेष धार्मिक अनुष्ठान के बीच दुलागांव से कदली वृक्षों को नगर में लाकर मंदिर परिसर में प्रतिष्ठापित किया गया। भक्तों की लंबी कतारें, माँ नन्दा सुनन्दा के गगनभेदी जयकारे और पारंपरिक ढोल-दमाऊं की थाप के साथ पूरा नगर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।

सुबह दुलागांव से भक्तजनों ने कदली वृक्षों को विधिविधान के साथ निकालकर शोभायात्रा के रूप में नगर की ओर प्रस्थान किया। श्रद्धालुओं ने माँ के स्वरूप माने जाने वाले कदली वृक्षों को नंदा देवी मंदिर परिसर में पहुंचाने से पूर्व चंद वंशजों की आराध्य ड्योढ़ी पोखर में पूजा-अर्चना और दर्शन किए। इसके बाद नगर भ्रमण करते हुए वृक्षों को मंदिर तक पहुंचाया गया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और हर गली-चौराहे पर भक्तों ने कदली वृक्षों का स्वागत किया।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने माँ नन्दा सुनन्दा के जयकारों के साथ जगह-जगह नारियल, फल-फूल एवं धूप-दीप से पूजा की। नगरवासियों ने अपने-अपने घरों और दुकानों के बाहर दीप प्रज्वलित कर मां का स्वागत किया। मंदिर परिसर में पहुंचने पर विधिविधान से विशेष पूजा-अर्चना की गई और भक्तों को दर्शन कराए गए।

कदली वृक्ष लाने के इस पावन अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधि और मेला समिति के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में नगर निगम महापौर अजय वर्मा, समिति के सचिव मनोज सनवाल, मेला सह संयोजक रवि गोयल, व्यवस्थापक अनूप साह, मुख्य सांस्कृतिक संयोजक एवं कोषाध्यक्ष हरीश बिष्ट, मुख्य संयोजक अर्जुन बिष्ट चीमा, संयोजक मेला अमित साह मोनू, अमरनाथ नेगी, संयोजक अमरनाथ सिंह नेगी, मीडिया प्रभारी कपिल मल्होत्रा, पार्षद कुलदीप मेर, सह संयोजक मेला पार्षद अभिषेक जोशी, सह संयोजक मनोज भंडारी मंटू, धन सिंह मेहता, जीवन नाथ वर्मा, मेला सह संयोजक राजेंद्र बिष्ट, व्यवस्थापक हरीश भंडारी, हितेश वर्मा, जगत तिवारी, आशीष बिष्ट, दया कृष्ण परगाई, नमन बिष्ट, पंकज परगाई, आदित्य बिष्ट, पार्षद ज्योति साह, निर्मला जोशी, शोभा जोशी (पूर्व पालिका अध्यक्ष), धीरेंद सिंह रावत, देवेंद्र कुमार, रवि कन्नौजिया, प्रकाश रावत समेत सैकड़ों भक्तगण उपस्थित रहे।

मेला समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि नन्दा देवी महोत्सव में कदली वृक्षों का विशेष महत्व है। कदली वृक्षों से माँ की प्रतिमाएं बनाई जाती हैं, जिन्हें बाद में विधिविधान से विसर्जित किया जाता है। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है और इसे माँ की जीवंत उपस्थिति का प्रतीक माना जाता है।

इस दौरान नगर में सांस्कृतिक धरोहर का अनोखा संगम देखने को मिला। ढोल-दमाऊं की थाप और लोकगायक मंडलियों के भजनों ने वातावरण को और भी भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु महिलाएं मंगल गीत गाती हुई शोभायात्रा के साथ चल रही थीं।

नगर के मुख्य मार्गों पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धा और उल्लास का ऐसा अद्भुत संगम शायद ही वर्ष में किसी और अवसर पर देखने को मिलता है। मंदिर परिसर पहुंचने के बाद देर शाम तक दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा।

माँ नन्दा देवी महोत्सव को कुमाऊं की सांस्कृतिक राजधानी अल्मोड़ा की पहचान माना जाता है। यहाँ की धार्मिक आस्था, लोकपरंपराएं और सामाजिक एकजुटता इस मेले को और भी विशेष बनाती हैं। कदली वृक्ष का नगर में आगमन इस महोत्सव का प्रमुख आकर्षण है, जिसका इंतजार श्रद्धालु पूरे वर्ष करते हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Surprise0
Angry0
Previous Article हुकम सिंह बोरा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोमेश्वर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित
Next Article Grand Arrival of Kadli Trees in Nanda Devi Fair
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • उत्तराखंड राज्य जुजित्सु प्रतियोगिता 2025 में अल्मोड़ा के 14 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभा का प्रदर्शन
  • अल्मोड़ा में रेड टेप शोरूम का भव्य उद्घाटन
  • जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के द्विवार्षिक चुनाव में नामांकन प्रक्रिया शुरू
  • लगातार बाघ के बढ़ते आतंक को लेकर पार्षद आशा बिष्ट ने वन विभाग के साथ क्षेत्र में किया दौरा
  • जन समस्याओं के समाधान को लेकर पार्षदों ने खोला मोर्चा

Recent Comments

  1. Manasv joshi on दीपावली पर्व पर बाजारों की सुरक्षा को लेकर जिला व नगर व्यापार मंडल ने एसएसपी से की मुलाकात, पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग
  2. Manasv joshi on राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बालेश्वर बस्ती में शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में पथ संचलन का आयोजन
  3. खबर का दिखा असर: शिक्षक की जांच रिपोर्ट के बाद हरकत में आया शिक्षा विभाग, कार्रवाई को लेकर उच्चाधि on सरकारी कर्मचारी के खिलाफ सरकारी कर्मचारी नियमों के उल्लंघन और ठेकेदारी मामले में विभागों की निष्क्रियता पर सवाल उठे, शिक्षा विभाग और लोक निर्माण विभाग ने धारण किया मौन

You Might Also Like

उत्तराखंड राज्य जुजित्सु प्रतियोगिता 2025 में अल्मोड़ा के 14 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभा का प्रदर्शन

2 days ago

अल्मोड़ा में रेड टेप शोरूम का भव्य उद्घाटन

2 days ago

जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के द्विवार्षिक चुनाव में नामांकन प्रक्रिया शुरू

4 days ago

लगातार बाघ के बढ़ते आतंक को लेकर पार्षद आशा बिष्ट ने वन विभाग के साथ क्षेत्र में किया दौरा

4 days ago
Khabar Satyvartaa

Read the latest and breaking Uttarakhand news on Satyapath News. Get latest Uttarakhand News, Politics, Weather, Crime, lifestyle, jobs and much more. Follow us on social media platforms to get all the latest Uttarakhand Hindi news updates as they happen.

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Correction policy
  • DNPA Code of Ethics
  • Fact-Checking Policy
  • Onwership and Funding
  • Complaint Redressal
Reading: माँ नन्दा देवी मेले में कदली वृक्ष का भव्य आगमन, जयकारों से गूंजा अल्मोड़ा नगर
Share

Latest uttarakhand News

  • Uttarakhand News
  • Almora News
  • Nainital News

Top Category

  • Local News
  • Political News
  • Cultural News

Quick Links

  • About Us
  • Contact us
  • Advertise with us

© Copyright Satyapath News 2024. All rights reserved || Made with ❤ in India

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?