
अल्मोड़ा। देवभूमि उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक राजधानी अल्मोड़ा में आज से शुरू हुए ऐतिहासिक माँ नन्दा देवी मेला 2025 की सांस्कृतिक शोभायात्रा का नगर के मुख्य बाजार में भव्य स्वागत किया गया। स्वागत का आयोजन देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा, धर्म जागरण समन्वय अल्मोड़ा एवं विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा द्वारा विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी किया गया। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं व कलाकारों का सूक्ष्म जलपान कराकर अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’, महिला जिला उपाध्यक्ष वंदना वर्मा, नगर सचिव दीप चंद्र जोशी, महिला नगर उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा ‘बिट्टू’, संयुक्त महामंत्री कमल बिष्ट, धर्म जागरण समन्वय प्रांत संस्कृति प्रमुख अरविंद चंद्र जोशी, विभाग संयोजक हिमांशु साह, विभाग सह संयोजक नीरज थापा, जिला संयोजक कमल सिंह बिष्ट ‘राहुल’, सह संयोजक शंकर जोशी, नगर संपर्क प्रमुख सूरज वाणी, कुमाऊँ संपर्क प्रमुख सुनील कुमार यादव, नगर सह संयोजक अनिल मेहरा, कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद पवार ‘भीमा’, उपाध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, मदन रावत, महामंत्री हिमांशु काण्डपाल, कोषाध्यक्ष गणेश जोशी, नगर कोषाध्यक्ष रोहित साह, नगर उपाध्यक्ष दीपक जोशी व आनंद सिंह भोज, मंत्री दीपक बिष्ट एवं दीपक नायक, उपसचिव आशीष कुमार, विक्टोरिया क्लब सचिव जगदीश चौहान, उपाध्यक्ष ललित कनवाल, कोषाध्यक्ष रोहित भट्ट सहित अतुल साह, सुधीर गुप्ता, गौरव कुमार, प्रदीप मेहता, जगदीश तिवारी, इन्द्र गोस्वामी, मयंक फ़र्तियाल, अभय अधिकारी, भगवान भोजक और राहुल कुमार मौजूद रहे।
शोभायात्रा के स्वागत कार्यक्रम में नगरवासियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और माँ नन्दा देवी के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।





