
अल्मोड़ा।
कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस का 41वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष राधा बिष्ट के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राधा बिष्ट ने कहा कि महिलाओं का उत्थान केवल किसी एक वर्ग का नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक अधिकारों के साथ-साथ राजनीतिक मंचों पर भी समान अवसर मिलना चाहिए। राधा बिष्ट ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और सरकार-प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की, ताकि महिलाएं सुरक्षित व आत्मविश्वास के साथ समाज में अपनी भूमिका निभा सकें।
इस मौके पर वक्ताओं ने समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका और राजनीति में उनकी अधिक भागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया। कहा गया कि जब तक महिलाएं सक्रिय रूप से राजनीति और निर्णय प्रक्रिया में शामिल नहीं होंगी, तब तक उनका वास्तविक सशक्तिकरण संभव नहीं है।
स्थापना दिवस पर सभी कांग्रेसजनों ने यह संकल्प लिया कि कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी सामाजिक-राजनीतिक भागीदारी को प्राथमिकता देती रहेगी और इसके लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सेवा दल शोभा जोशी, जिला महामंत्री जया जोशी, किरण आर्या, अनीता कन्नौजय, फैमिना खान, जिला उपाध्यक्ष दीपा गोस्वामी, पुष्पा पांडे, जानकी पांडे, वैभव पांडे, शरद चंद्र साह, विनोद वैष्णव, गोविंद सिंह बिष्ट, पूरन सिंह रौतेला, आनंद सिंह बिष्ट, जगदीश चंद्र पांडे, बी.के. पांडे, अनामिका साह, ममता नेगी, आशा शर्मा, शांति कनवाल, निर्मला कांडपाल, मंजू कांडपाल, इंद्र वर्मा, रजनी टम्टा, दीपा साह (नगर अध्यक्ष महिला) समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।





