
अल्मोड़ा।
भारतीय जनता पार्टी के सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को भाजपा कार्यालय, अल्मोड़ा में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश मंत्री पुष्कर काला, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिला अध्यक्ष महेश नयाल, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा तथा महापौर अजय वर्मा ने संयुक्त रूप से भाग लिया।
इस पखवाड़े के संयोजक जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट तथा सह-संयोजक कैलाश गुरुरानी, महिपाल बिष्ट और दीपक प्रकाश लाल साह हैं।
मुख्य वक्ता पुष्कर काला ने अपने संबोधन में कहा कि “सेवा पखवाड़ा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज और संगठन के प्रति जिम्मेदारी का संकल्प है।” उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से शुरू होकर 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती तक चलेगा।
प्रस्तावित कार्यक्रम
17 सितम्बर : जिला स्तरीय रक्तदान शिविर, बूथ स्तर पर स्वच्छता अभियान एवं सामुदायिक केंद्र में प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन।
19-20 सितम्बर : प्रबुद्ध संवाद – विषय: नरेंद्र मोदी का जीवन एवं उपलब्धियाँ, विकसित भारत।
21 सितम्बर : नमो मैराथन – युवा मोर्चा द्वारा आयोजन।
25 सितम्बर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन पर संगोष्ठी – विषय: आत्मनिर्भर भारत एवं स्वदेशी।
27-28 सितम्बर : विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान एवं दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण।
2 अक्टूबर : स्वच्छता अभियान एवं विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता।
पदाधिकारियों का स्वागत
कार्यशाला के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने विश्वास जताया कि “सभी पदाधिकारी निस्वार्थ भाव से कार्य कर भाजपा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँगे।”
कार्यक्रम में मौजूद रहे
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, रमेश बहुगुणा, अरविंद बिष्ट, ललित लटवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लता बोरा, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल, दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट सहित दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।





