
बिट्टू कर्नाटक ने किया सम्मानित, महापौर व भाजपा नेताओं ने दी शुभकामनाएं
अल्मोड़ा। लोअर माल रोड, कर्नाटक खोला निवासी भुवन चंद्र जोशी एवं सुनीता जोशी के सुपुत्र नवनीत जोशी के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने की उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व की लहर दौड़ गई है। नवनीत ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और माता-पिता के मार्गदर्शन से यह मुकाम हासिल कर अल्मोड़ा का नाम रोशन किया है।
उनकी इस सफलता पर पूर्व दर्जा मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक द्वारा अपने कार्यालय में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नवनीत जोशी एवं उनकी माता को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में बिट्टू कर्नाटक ने कहा, “नवनीत ने कठिन परिश्रम, एकाग्रता और सपनों को साकार करने की दृढ़ इच्छाशक्ति से यह मुकाम पाया है। एनडीए की तैयारी कर रहे युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।”
उन्होंने नवनीत के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह भारतीय सेना में उच्च पदों तक पहुंचें और क्षेत्र व देश का नाम गौरवान्वित करें।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे –
देवेंद्र कर्नाटक, पूर्व सैनिक रमेश चंद्र जोशी, हयात सिंह, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री बंटी कुमार, राहुल कनवाल, अमर बोरा, अभिषेक तिवारी, ललित बिष्ट, निखिल तिवारी, प्रकाश मेहता, हेम जोशी सहित कई गणमान्य नागरिक।
नवनीत जोशी की इस उपलब्धि पर महापौर अजय वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पार्षद अमित साह (मोनू), पार्षद अभिषेक जोशी सहित कई जनप्रतिनिधियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और कहा कि “नवनीत ने अल्मोड़ा का मान बढ़ाया है और युवाओं के लिए एक प्रेरणा बनकर सामने आए हैं।”
यह अवसर न केवल जोशी परिवार के लिए, बल्कि पूरे अल्मोड़ा जनपद के लिए गौरव और प्रेरणा का प्रतीक बन गया है।




