By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar SatyvartaaKhabar SatyvartaaKhabar Satyvartaa
  • ताजा खबर
  • भयंकर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • नैनीताल
      • हल्द्वानी
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
    • चम्पावत
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • लोकल
  • विदेश
  • विडियो
  • खंडन
  • चुनाव
  • राज की बात
Reading: महिला पार्षदों के झोड़े से गूंजा नंदा देवी प्रांगण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Khabar SatyvartaaKhabar Satyvartaa
Font ResizerAa
  • ताजा खबर
  • भयंकर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • लोकल
  • विदेश
  • विडियो
  • खंडन
  • चुनाव
  • राज की बात
  • ताजा खबर
  • भयंकर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
    • चम्पावत
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • लोकल
  • विदेश
  • विडियो
  • खंडन
  • चुनाव
  • राज की बात
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Satyapath News . All Rights Reserved.
Khabar Satyvartaa > उत्तराखण्ड > अल्मोड़ा > महिला पार्षदों के झोड़े से गूंजा नंदा देवी प्रांगण
अल्मोड़ाउत्तराखण्डसांस्कृतिक

महिला पार्षदों के झोड़े से गूंजा नंदा देवी प्रांगण

कपिल मल्होत्रा
Last updated: September 1, 2025 11:29 am
कपिल मल्होत्रा
3 days ago
Share
SHARE



मेयर अजय वर्मा रहे मुख्य अतिथि, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज बने विशिष्ट अतिथि

अल्मोड़ा। ऐतिहासिक और पौराणिक आस्था का प्रतीक माँ नंदा देवी मेला 2025 इस बार भी अपनी सांस्कृतिक झलकियों और परंपराओं के कारण सुर्खियों में है। रविवार को नगर निगम की सभी सम्मानित महिला पार्षदों द्वारा नंदा देवी मंदिर प्रांगण में पारंपरिक झोड़ा कार्यक्रम की भव्य प्रस्तुति दी गई। यह कार्यक्रम मेले की शोभा बढ़ाने के साथ ही सांस्कृतिक विरासत को जीवंत करने वाला साबित हुआ।

झोड़ा गान और नृत्य में पार्षद अंजू बिष्ट, राधा मटियानी, जानकी पाण्डेय, तुलसी देवी, पूनम त्रिपाठी, नेहा टम्टा, मीरा मिश्रा, आशा बिष्ट और मधु बिष्ट मुख्य रूप से शामिल रहीं। सभी ने पारंपरिक वेशभूषा और उमंग से सराबोर होकर एक स्वर में झोड़ा प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय और उल्लासमय बना दिया। कार्यक्रम में उनकी भावपूर्ण प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा और तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में महिला पार्षदों का सहयोग देने वालों में पार्षद ज्योति साह, वैभव पाण्डेय, भूपेंद्र जोशी, वंदना वर्मा, दीपक कुमार, अमित साह मोनू, अर्जुन सिंह चीमा और अभिषेक जोशी भी मौजूद रहे। सभी ने मंच पर उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की और महिला पार्षदों की सराहना की।

इस अवसर पर नगर निगम अल्मोड़ा के मेयर अजय वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि नंदा देवी मेला न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को भी जीवंत बनाए रखने का एक बड़ा माध्यम है। उन्होंने नगर निगम की महिला पार्षदों को उनके इस सामूहिक प्रयास और शानदार प्रस्तुति के लिए बधाई दी।

विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज ने भी महिला पार्षदों की प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए कहा कि नंदा देवी मेला हमारी सामूहिक धरोहर है, जिसे सभी वर्गों की सहभागिता से ही भव्य और जीवंत बनाए रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि महिला जनप्रतिनिधियों की यह सक्रिय भागीदारी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

मेला आयोजन समिति के पदाधिकारी व सहयोगियों में अध्यक्ष मनोज वर्मा, सचिव मनोज सनवाल, मुख्य सांस्कृतिक संयोजक तारा जोशी, मुख्य संयोजक अर्जुन बिष्ट चीमा, मेला सह संयोजक रवि गोयल, व्यवस्थापक अनूप साह, कोषाध्यक्ष हरीश बिष्ट, संयोजक अमित साह मोनू, संयोजक अमरनाथ सिंह नेगी, मीडिया प्रभारी कपिल मल्होत्रा, पार्षद कुलदीप मेर, सह संयोजक अभिषेक जोशी, सह संयोजक मनोज भंडारी मंटू, धन सिंह मेहता, जीवन नाथ वर्मा, सह संयोजक राजेंद्र बिष्ट, व्यवस्थापक हरीश भंडारी, वरिष्ठ पत्रकार नवीन बिष्ट, हितेश वर्मा, जगत तिवारी, आशीष बिष्ट, दया कृष्ण परगाई, नमन बिष्ट, पंकज परगाई, आदित्य बिष्ट, गोविन्द मेहरा, पूनम पालीवाल, रवि कन्नौजिया और व्यवस्थापक एडम्स सांस्कृतिक सह संयोजक समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान नंदा सुनंदा के जयकारों से मंदिर प्रांगण गूंज उठा। ढोल-दमाऊ और हुड़के की थाप पर झोड़े की लय ने श्रद्धालुओं और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हर ओर एकता, भक्ति और उल्लास का अनोखा संगम देखने को मिला।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे। सभी ने पारंपरिक झोड़े का आनंद लिया और महिला पार्षदों की इस अनूठी प्रस्तुति को ऐतिहासिक बताया।

नंदा देवी मेला अपनी सांस्कृतिक विविधता और धार्मिक आस्था के कारण वर्षों से कुमाऊं की पहचान रहा है। नगर निगम की महिला पार्षदों का यह सामूहिक झोड़ा कार्यक्रम इस पहचान को और अधिक सशक्त बनाने वाला साबित हुआ।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Surprise0
Angry0
Previous Article Nanda Devi Fair Hosts Grand Kavi Sammelan
Next Article Women Councilors’ Jhora Performance Echoes at Nanda Devi Temple Premises
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • 139th Birth Anniversary of Kumaon’s Last King Anand Singh Devju Commemorated
  • कुमाऊं के अंतिम राजा आनंद सिंह देवज्यू की 139वीं जयंती पर श्रद्धांजलि समारोह
  • Institution’s Patron Meeta Upadhyay Honored with Prestigious Teelu Rauteli Award
  • संस्था की संरक्षिका मीता उपाध्याय ‘तीलू रौतेली पुरस्कार’ से सम्मानित
  • almoda : mausam vibhaag ke alart par janapad mein kal vidyaalay band rahenge, vichalan kee dasha mein sambandhit adhikaariyon ke viruddh kaaryavaahee kee jaegee

Recent Comments

  1. खबर का दिखा असर: शिक्षक की जांच रिपोर्ट के बाद हरकत में आया शिक्षा विभाग, कार्रवाई को लेकर उच्चाधि on सरकारी कर्मचारी के खिलाफ सरकारी कर्मचारी नियमों के उल्लंघन और ठेकेदारी मामले में विभागों की निष्क्रियता पर सवाल उठे, शिक्षा विभाग और लोक निर्माण विभाग ने धारण किया मौन

You Might Also Like

139th Birth Anniversary of Kumaon’s Last King Anand Singh Devju Commemorated

2 days ago

कुमाऊं के अंतिम राजा आनंद सिंह देवज्यू की 139वीं जयंती पर श्रद्धांजलि समारोह

2 days ago

Institution’s Patron Meeta Upadhyay Honored with Prestigious Teelu Rauteli Award

2 days ago

संस्था की संरक्षिका मीता उपाध्याय ‘तीलू रौतेली पुरस्कार’ से सम्मानित

2 days ago
Khabar Satyvartaa

Read the latest and breaking Uttarakhand news on Satyapath News. Get latest Uttarakhand News, Politics, Weather, Crime, lifestyle, jobs and much more. Follow us on social media platforms to get all the latest Uttarakhand Hindi news updates as they happen.

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Correction policy
  • DNPA Code of Ethics
  • Fact-Checking Policy
  • Onwership and Funding
  • Complaint Redressal
Reading: महिला पार्षदों के झोड़े से गूंजा नंदा देवी प्रांगण
Share

Latest uttarakhand News

  • Uttarakhand News
  • Almora News
  • Nainital News

Top Category

  • Local News
  • Political News
  • Cultural News

Quick Links

  • About Us
  • Contact us
  • Advertise with us

© Copyright Satyapath News 2024. All rights reserved || Made with ❤ in India

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?