
अल्मोड़ा। माँ नन्दा सुनंदा महिला संस्था अल्मोड़ा के तत्वावधान में माँ भगवती की भव्य नोकी एवं भजन संध्या का आयोजन बड़े ही धूमधाम और धार्मिक उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गत रैमजे इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक कन्या पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। भजन संध्या में स्थानीय कलाकारों ने भक्तिमय प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। इसके साथ ही डांडिया नृत्य की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मुख्य आकर्षण के रूप में स्टार कलाकार खुशी जोशी, राकेश पनेरु एवं सहयोगीगण ने मंच पर अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने तालियों से सराहा।
संस्था की अध्यक्ष किरण पंत, सचिव रितु पंत, कोषाध्यक्ष पूनम वोहरा, उपाध्यक्ष मीना जोशी एवं हेमा मटेला, संरक्षिका अलका नज़्जौन, व्यवस्थापक सोनिका कर्नाटक सहित संस्था की अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों— लीता चौहान, रीता कपूर, बीना जोशी, आशा विंग, बीना पाण्डेय, बीना नयाल जोशी, पूर्व नीमा पंत, सुशीला जोशी, बीना जोशी, शोभा नगकोटी, सीमा गोसाई, चन्द्रा जोशी, प्रतिभा वर्मा, सीमा बेदी, नीतू कक्कड़, उमा तिवारी, फेमिना खान, सोनिया, उमा तिवारी, दीपा वोहरा आदि ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। विशेष अतिथियों में पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताराचंद जोशी, गोपाल जीना, हरीश कंवल, धर्मेंद्र बिष्ट, अजीत कार्की, डॉ. लक्ष्मण, कैलाश गुरुरानी, मनोज सिंह नेगी, लता बोरा, कमल बिष्ट, शोभा जोशी, आशीष गुरुरानी, माया उपाध्याय सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिनिधि मौजूद रहे।
संस्था की ओर से आए हुए सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का स्वागत किया गया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल धार्मिक आस्था को बढ़ाते हैं, बल्कि समाज में सांस्कृतिक परंपराओं को भी मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। भव्य आयोजन में नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और माँ भगवती के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।



