
भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, डूंगरी में हुआ अंतिम संस्कार
अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा के आई.टी. विभाग के संयोजक गोविंद सिंह मटेला के पिता स्व. केसर सिंह मटेला का निधन हो गया। 1962 के भारत-चीन युद्ध में उन्होंने वीरता से भाग लिया था और गोली लगने से घायल भी हुए थे। वह कुमाऊँ क्षेत्र के 1962 युद्ध के अंतिम जीवित वीर सैनिक माने जाते थे।
स्व. मटेला का अंतिम संस्कार उनके गाँव डूंगरी स्थित मुंडेश्वर घाट में किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान जिला अध्यक्ष महेश नयाल, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, रमेश बहुगुणा, रवि रौतेला, धर्मेंद्र बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, प्रकाश भट्ट, पार्षद अमित साह ‘मोनू’, मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट, प्रेम लटवाल, पार्षद अर्जुन बिष्ट, अभिषेक जोशी, मनोज जोशी, कृष्ण बहादुर सिंह, देवेंद्र सत्यपाल, ललित मेहता, देवेंद्र भट्ट, मदन बिष्ट सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
शोक संवेदनाएँ व्यक्त करने वालों में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, विधायक मोहन सिंह मेहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, गोविंद सिंह पिलख्वाल, निवर्तमान जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, ललित दोसाद, लता बोरा, किरण पंत, लीला बोरा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्व. मटेला के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत है।





