
दन्या,भारतीय जनता पार्टी की ओर रविवार देर रात मंडल अध्यक्ष की सूची जारी करते हुये डी.के.जोशी को जागेश्वर विधानसभा की दन्या मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। डी.के.जोशी भारतीय जनता पार्टी के साथ आरएसएस में सक्रियता के चलते प्रदेश संगठन ने उन पर भरोसा जताया है। सोमवार सुबह भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और खुशी व्यक्त की। वहीं डी.के.जोशी ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने ने कहा कि दन्या मंडल में भाजपा संगठन को मजबूत करने के साथ ही क्षेत्र के विकास कार्यों के लिये मिल कर काम किया जायेगा। इस दौरान दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया स्वागत करने वाले में जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा,हरीश दरमवाल,ज्ञान प्रकाश पंत,सतीश पंत,मनोज पंत, जीवन पंत,सुरेश भट्ट,ललित पंत,दीपक पांडे,सूरज मेहरा,गोलू बिष्ट,कैलाश भट्ट सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया l


