
अल्मोड़ा। नगर में रेड टेप शोरूम का शुभारंभ जिला व्यापार मंडल अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष सुशील साह द्वारा फीता काटकर किया गया। रीगल सिनेमा के समीप खोला गया यह नया शोरूम उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता के परिधान एवं फुटवियर की विस्तृत रेंज एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराएगा।
उद्घाटन कार्यक्रम में जिला मंत्री अशोक गोस्वामी, राज चंद, शैलेन्द्र साह, नितिन साह, हेमंत बिष्ट, बी.एस. बगड़वाल, मुकुल बिनवाल, भानु भास्कर फुलेरिया, हरीश अर्जुन तथा फोटो स्टूडियो के संचालक हरीश भट्ट सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर व्यावसायिक समुदाय ने नए शोरूम के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे नगर की व्यापारिक गतिविधियों में नई ऊर्जा प्रदान करने वाला कदम बताया।





