
अल्मोड़ा। विधायक द्वाराहाट मदन सिंह बिष्ट की धर्मपत्नी एवं निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अल्मोड़ा उमा बिष्ट का नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया है।
उमा बिष्ट के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में उनकी सक्रिय भूमिका को हमेशा याद किया जाएगा।
इस दुखद घड़ी में ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दें।
खबर सत्यवार्ता परिवार ने भी उमा बिष्ट के निधन पर शोक व्यक्त किया है।



