
अल्मोड़ा।
उत्तराखण्ड प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी जिला, नगर एवं ग्रामीण मंडल के सामूहिक तत्वावधान में विविध सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
करबला स्थित कुष्ठ रोग आश्रम में भोजन वितरण, फल वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुए। इसी प्रकार जिले के अन्य सभी नगर एवं ग्रामीण मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और सेवा कार्यों में भागीदारी निभाई।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने कहा—
“मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिवस पूरे जिले के मंडलों में सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। भाजपा का हर कार्यकर्ता समाज सेवा की भावना से जनता के बीच सक्रिय रहता है। आज का यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि पार्टी की उस मूल भावना का प्रतीक है जिसमें ‘सेवा ही संगठन’ की प्रेरणा निहित है।”
विशेष आकर्षण यह रहा कि मातृशक्ति की महिलाओं ने स्वयं भोजन बनाकर कुष्ठ रोग आश्रम में रोगियों एवं जरूरतमंदों को परोसा। इस सेवा भावपूर्ण पहल ने सभी को भावुक कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, महापौर अजय वर्मा, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविन्द पिलखवाल, बिट्टू कर्नाटक, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, महामंत्री प्रकाश भट्ट एवं दर्शन रावत की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।
जिले के विभिन्न मंडलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें प्रमुख रूप से— —ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नवीन बिष्ट, नगर महामंत्री देवेंद्र भट्ट, अर्जुन बिष्ट, उपाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया, अमित साह मोनू, मनोज जोशी,मदन बिष्ट, ललित मेहता, रमेश धपोला, सुनील बिष्ट, सौरभ वर्मा , हरीश कनवाल , नरेंद्र, विजय भट्ट, विनोद लटवाल, बिपिन बिष्ट, अजय वर्मा, अर्जुन, कृष्ण बहादुर, अभिषेक जोशी,अमित बिष्ट, कमल बिष्ट,रेखा आर्या, किरन पंत, पूनम पालीवाल,जिला पंचायत सदस्य प्रेम लटवाल, प्रदीप मेहता, आनन्द कनवाल , संजय बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, नमन गुरुरानी, मनीष बिष्ट, राहुल जोशी, मीरा मिश्रा, आशा बिष्ट, सुरेश लोहनी, अमित बिष्ट, रोहित शर्मा, दीपा अधिकारी, मोहनी कनवाल, कविता वर्मा, निशा बिष्ट, प्रीति रस्तोगी, ममता साह, कमला तिवारी, देवेंद्र भट्ट, मनोज सनवाल, कुंदन बिष्ट, रविन्द्र खोलिया, सुन्दर मटियानी, जगत भट्ट, संजय सिंह मेहता, अजय मेहता, दीपक भंडारी, आशीष जोशी, गोकुल बिष्ट, बीना नयाल, लीला बोरा, राजिक, घनश्याम तिवारी, जगमोहन बिष्ट, मीनाक्षी नेगी, मीना नेगी, आनंद भोज, बिपिन बिष्ट, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिला मीडिया प्रभारी मनीष जोशी ने बताया कि कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवा मोर्चा की सक्रिय भागीदारी होगी।
अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करने में योगदान देंगे।





