
अल्मोड़ा। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिलाध्यक्ष पंकज भाकुनी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष विपुल मंडोली के परामर्श एवं भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल की सहमति के पश्चात नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। नई कार्यकारिणी में निवर्तमान नगर अध्यक्ष चन्दन बहुगुणा को जिला महामंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
चन्दन बहुगुणा पूर्व में छात्रसंघ के उपसचिव रह चुके हैं तथा संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आए हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी प्रदान की गई है।
नव नियुक्त जिला महामंत्री चन्दन बहुगुणा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता भारतीय जनता पार्टी को और अधिक सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को आम जनता तक पहुंचाना उनकी मुख्य जिम्मेदारी होगी। इसके साथ ही भारतीय जनता युवा मोर्चा में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़कर संगठन का विस्तार किया जाएगा।
चन्दन बहुगुणा को जिला महामंत्री बनाए जाने पर केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, विधायक मोहन सिंह मेहरा, मंत्री रेखा आर्य, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, मेयर अजय वर्मा, दर्जा मंत्री गंगा बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज भाकुनी, महामंत्री दर्शन रावत, प्रकाश भट्ट, पंकज जोशी, हरीश बिष्ट, देवाशीष नेगी, प्रेम लटवाल, मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट, मंगल सिंह, नवीन बिष्ट, भुवन वर्मा, पवन शाह समेत अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि चन्दन बहुगुणा अपने अनुभव और ऊर्जा से युवा मोर्चा को नई दिशा देने का कार्य करेंगे तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


