By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar SatyvartaaKhabar SatyvartaaKhabar Satyvartaa
  • ताजा खबर
  • भयंकर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • नैनीताल
      • हल्द्वानी
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
    • चम्पावत
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • लोकल
  • विदेश
  • विडियो
  • खंडन
  • चुनाव
  • राज की बात
Reading: *भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति कर्नाटक खोला में रामलीला का शुभारंभ*
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Khabar SatyvartaaKhabar Satyvartaa
Font ResizerAa
  • ताजा खबर
  • भयंकर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • लोकल
  • विदेश
  • विडियो
  • खंडन
  • चुनाव
  • राज की बात
  • ताजा खबर
  • भयंकर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
    • चम्पावत
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • लोकल
  • विदेश
  • विडियो
  • खंडन
  • चुनाव
  • राज की बात
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Satyapath News . All Rights Reserved.
Khabar Satyvartaa > उत्तराखण्ड > अल्मोड़ा > *भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति कर्नाटक खोला में रामलीला का शुभारंभ*
अल्मोड़ाउत्तराखण्डसांस्कृतिक

*भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति कर्नाटक खोला में रामलीला का शुभारंभ*

कपिल मल्होत्रा
Last updated: September 23, 2025 4:27 pm
कपिल मल्होत्रा
2 months ago
Share
SHARE



अल्मोड़ा। भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति, कर्नाटक खोला अल्मोड़ा द्वारा आयोजित रामलीला का शुभारंभ सोमवार को बड़े ही धूमधाम और धार्मिक वातावरण में हुआ। प्रथम दिवस की रामलीला का आगाज परंपरा के अनुसार वरिष्ठजनों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर मंच पर धार्मिक उत्साह और सांस्कृतिक माहौल का अद्भुत संगम देखने को मिला।

        रामलीला के पहले दिन मुख्य अतिथि के रूप में संदीप सिंह, चेयरमैन मां अम्बे इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज रहे, उन्होंने ने समिति के इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि रामलीला जैसे सांस्कृतिक आयोजन समाज को अपनी परंपराओं और आदर्शों से जोड़े रखने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से बच्चों को रामायण और भगवान श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान भी किया।

         प्रथम दिवस की प्रस्तुतियों में राम वंदना, रावण तप एवं वरदान प्राप्ति, रावण का अत्याचार, देवगण स्तुति, श्रीराम जन्म, मां सीता का जन्म और राम की बाल लीलाएं मंचित की गईं। इन प्रसंगों को देखकर उपस्थित दर्शक भक्ति और आनंद में डूब गए। मंच पर बाल कलाकारों का सजीव अभिनय दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर गया।

राम की भूमिका में प्रत्यूष कांडपाल ने जीवंत अभिनय किया, वहीं हर्षित असवाल लक्ष्मण की भूमिका में दमदार नजर आए। भारत बने करन जोशी, शत्रुघ्न बने भूमिका पाण्डेय, और माता सीता की भूमिका भूमि पाण्डेय ने निभाई। नारद मुनि के रूप में अमर बोरा ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया। राम वंदना में निहारिका, मिष्टी, गुंजन और खुशी ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को और भी दिव्य बना दिया।

राजा दशरथ की भूमिका में चिरंजीवी लाल वर्मा और रानी कैकई के रूप में मेघा कांडपाल ने अपनी अदाकारी से रंग भरे। कौशल्या बनी मीना भट्ट और सुनैना की भूमिका में कंचन पाण्डेय मंच पर उतरीं। रावण का शानदार अभिनय पूर्व  दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने किया, जिन्हें दर्शकों ने जोरदार तालियों से सराहा।

        कुंभकरण के रूप में संतोष जोशी, विभीषण बने अशोक बनकोटी, पार्वती की भूमिका में नेहा जोशी, और देवगण के रूप में मीनाक्षी जोशी, पायल कांडपाल, निशा कांडपाल, वैष्णवी जोशी व गीतांजलि पाण्डेय मंच पर उतरीं। मुनि बने कमल जोशी और रावण दूत की भूमिका में अनिल जोशी, अभिषेक तिवारी, विशाल बोरा, राहुल जोशी, चांद दक्ष अधिकारी, सूरज आशीष पांडे और हेम चंद्र पांडे शामिल रहे।
         कार्यक्रम का  संचालन भावना मल्होत्रा द्वारा किया गया, जिन्होंने अपनी प्रभावशाली वाणी से दर्शकों को बांधे रखा। प्रथम दिवस की रामलीला में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु एवं नगरवासी उपस्थित रहे। दर्शकों ने बाल कलाकारों के अभिनय और मंच सज्जा की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार जताया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल रहा और “जय श्रीराम” के गगनभेदी उद्घोष से संपूर्ण वातावरण गूंज उठा।ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भूपेन्द्र सिंह भोज, देवेंद्र कर्नाटक,भुवन चन्द्र पाण्डे,लीलाधर काण्डपाल, रमेश चंद्र जोशी,पूरन चन्द्र तिवारी,जगदीश चन्द्र तिवारी,भुवन चन्द्र  कर्नाटक, कमलेश कर्नाटक, बद्री प्रसाद कर्नाटक, हंसा दत्त कर्नाटक, दया किशन जोशी,महेश चन्द्र कर्नाटक,दीपक कर्नाटक ,कमल पालीवाल ,योगेश जोशी,कपिल मल्होत्रा,देवेंद्र गोस्वामी,हेम पाण्डे,चन्द्र शेखर सती,बीडी सती,डाॅ.विद्या कर्नाटक, सीमा कर्नाटक, कमला तिवारी सहित सैकडों दर्शक उपस्थित रहे ।

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Surprise0
Angry0
Previous Article 12th Durga Mahotsav Begins in Lakshmeshwar with Grand Kalash Yatra
Next Article Ramleela Inaugurated at Bhuvneshwar Mahadev Temple & Ramleela Committee, Karnataka Khola
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • उत्तराखंड राज्य जुजित्सु प्रतियोगिता 2025 में अल्मोड़ा के 14 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभा का प्रदर्शन
  • अल्मोड़ा में रेड टेप शोरूम का भव्य उद्घाटन
  • जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के द्विवार्षिक चुनाव में नामांकन प्रक्रिया शुरू
  • लगातार बाघ के बढ़ते आतंक को लेकर पार्षद आशा बिष्ट ने वन विभाग के साथ क्षेत्र में किया दौरा
  • जन समस्याओं के समाधान को लेकर पार्षदों ने खोला मोर्चा

Recent Comments

  1. Manasv joshi on दीपावली पर्व पर बाजारों की सुरक्षा को लेकर जिला व नगर व्यापार मंडल ने एसएसपी से की मुलाकात, पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग
  2. Manasv joshi on राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बालेश्वर बस्ती में शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में पथ संचलन का आयोजन
  3. खबर का दिखा असर: शिक्षक की जांच रिपोर्ट के बाद हरकत में आया शिक्षा विभाग, कार्रवाई को लेकर उच्चाधि on सरकारी कर्मचारी के खिलाफ सरकारी कर्मचारी नियमों के उल्लंघन और ठेकेदारी मामले में विभागों की निष्क्रियता पर सवाल उठे, शिक्षा विभाग और लोक निर्माण विभाग ने धारण किया मौन

You Might Also Like

उत्तराखंड राज्य जुजित्सु प्रतियोगिता 2025 में अल्मोड़ा के 14 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभा का प्रदर्शन

1 day ago

अल्मोड़ा में रेड टेप शोरूम का भव्य उद्घाटन

1 day ago

जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के द्विवार्षिक चुनाव में नामांकन प्रक्रिया शुरू

3 days ago

लगातार बाघ के बढ़ते आतंक को लेकर पार्षद आशा बिष्ट ने वन विभाग के साथ क्षेत्र में किया दौरा

3 days ago
Khabar Satyvartaa

Read the latest and breaking Uttarakhand news on Satyapath News. Get latest Uttarakhand News, Politics, Weather, Crime, lifestyle, jobs and much more. Follow us on social media platforms to get all the latest Uttarakhand Hindi news updates as they happen.

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Correction policy
  • DNPA Code of Ethics
  • Fact-Checking Policy
  • Onwership and Funding
  • Complaint Redressal
Reading: *भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति कर्नाटक खोला में रामलीला का शुभारंभ*
Share

Latest uttarakhand News

  • Uttarakhand News
  • Almora News
  • Nainital News

Top Category

  • Local News
  • Political News
  • Cultural News

Quick Links

  • About Us
  • Contact us
  • Advertise with us

© Copyright Satyapath News 2024. All rights reserved || Made with ❤ in India

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?