
अल्मोड़ा।
अल्मोड़ा जनपद के लिए गर्व का क्षण है कि नगर की बेटी हेमलता जोशी उप्रेती का चयन जनपद नैनीताल की तहसील हल्द्वानी में पहली महिला नोटरी के रूप में हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गौरव का माहौल है।
धुंगाधारा, अल्मोड़ा निवासी स्वर्गीय शिव दत्त जोशी की पुत्री हेमलता जोशी ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज, अल्मोड़ा से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने एसएसजे परिसर, अल्मोड़ा से स्नातक तथा विधि (लॉ) की शिक्षा हासिल की।
जिला नैनीताल की तहसील हल्द्वानी में नोटरी के रिक्त एक पद पर अधिवक्ता हेमलता जोशी की नियुक्ति का निर्णय लिया गया है। उनके चयन से न केवल अल्मोड़ा बल्कि पूरे कुमाऊँ क्षेत्र की महिलाओं के लिए यह प्रेरणादायक उपलब्धि मानी जा रही है।
स्थानीय लोगों एवं शुभचिंतकों ने हेमलता जोशी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


