
क्वारब में क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत की उठाई मांग
अल्मोड़ा।
अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने जिलाधिकारी अल्मोड़ा को ज्ञापन सौंपते हुए हल्द्वानी-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-109) के क्वारब स्थल पर क्षतिग्रस्त मार्ग की स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि विगत एक वर्ष से अधिक समय से मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ एवं चंपावत जनपदों के नागरिकों और व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। बढ़ती महंगाई के साथ ही मरीजों को भी समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही है, जिससे उनकी जान पर बन रही है।
विधायक ने अपने ज्ञापन में निम्न प्रमुख मांगें उठाईं—
1️⃣ क्वारब पुल के निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच की जाए। उन्होंने कहा कि स्थल चयन और पहाड़ी कटान कार्य भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुरूप नहीं किया गया, जिसके चलते वर्तमान स्थिति उत्पन्न हुई। दोषियों से क्षतिपूर्ति व दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
2️⃣ क्षतिग्रस्त स्थल पर हुए निर्माण कार्य का तकनीकी ऑडिट कर गुणवत्ता की उच्चस्तरीय जांच की जाए।
3️⃣ वर्तमान निविदा को निरस्त कर विभागीय रूप से विशेषज्ञों की देखरेख में युद्धस्तर पर निर्माण कार्य कराया जाए।
4️⃣ आवागमन सुचारू करने हेतु वैकल्पिक मार्ग का निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराया जाए।
विधायक तिवारी ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने शीघ्र प्रभावी कदम नहीं उठाए, तो वे जनता को साथ लेकर व्यापक जनआंदोलन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग एवं जिला प्रशासन की होगी।
उन्होंने कहा कि यह मार्ग जनजीवन से सीधे जुड़ा हुआ है और इसके निर्माण पर होने वाला व्यय जनता की गाढ़ी कमाई का है। इसे किसी भी दशा में अनदेखा नहीं किया जा सकता।
कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पूर्व दर्जा मंत्री पूरन सिंह रौतेला, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, पार्षद दीपक कुमार, वैभव पांडे व इंतखाब आलम कुरेशी, जिला महामंत्री महिला कांग्रेस जया जोशी, तारा तिवारी, नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस दीपा साह एड भावना जोशी, पूनम आर्या, फैमिना खान, किरन आर्या, हिमांशु मेहता, विनोद फुलारा, दीप सिंह डांगी, बीके पांडे, संजू सिंह, पंकज कार्की, विनोद वैष्णव, एड महेश चंद, तारु तिवारी, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह, महामंत्री भैरव गोस्वामी, एड कृष्ण सिंह बिष्ट व केवल सती, मनोज वर्मा, अर्जुन सिंह, कमल सिंह, गोपाल सिंह चौहान, जगदीश चंद्र तिवारी, पंकज सिंह, परितोष जोशी, देवेंद्र सिंह, गोविंद सिंह मेहरा, पार्षद मुकेश कुमा, देवेंद्र सिंह बिष्ट, एड जमन सिंह बिष्ट, धनंजय साह, सुनील कुमार ग्वाल, गोविंद बल्टियाल, रमेश नेगी, अख्तर हुसैन, अनिल कुमार, बाल विक्रम सिंह रावत, नारायण दत्त पांडे, तारु तिवारी, हिमांशु मेहता, विनोद फुलारा, चंदन सिंह, शहाबुद्दीन, दीपक कुमार, अरविंद रौतेला, कृष्णा लटवाल, डा मनोज कुमार जोशी, ललित उप्रेती आदि मौजूद रहे।



