
अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को लेकर रविवार को बूथ संख्या 127, राजकीय इंटर कॉलेज पश्चिम भाग, चौघानपाटा में विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर देशभर में होने वाले आयोजनों की जानकारी साझा की और जनता से सुझाव आमंत्रित किए। उन्होंने कहा कि यह केवल एक गीत का उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति की नई ऊर्जा का पर्व है।
प्रधानमंत्री मोदी ने “प्लास्टिक लो, खाना पाओ” अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह स्वच्छता और सेवा का अभिनव मॉडल है। उन्होंने संस्कृत भाषा की बढ़ती लोकप्रियता पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि युवा पीढ़ी भारतीय संस्कृति को नए रूप में विश्व पटल पर पहुँचा रही है।
आदिवासी महानायक बिरसा मुंडा को नमन करते हुए प्रधानमंत्री ने छठ महापर्व की लोक-आस्था, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता की भावना की प्रशंसा की तथा अवसर मिलने पर इसमें सहभागिता का आग्रह किया। वहीं कोरापुट कॉफी की सफलता को उन्होंने “वोकल फॉर लोकल” का उत्कृष्ट उदाहरण बताया और देश के किसानों को सलाम किया।
प्रधानमंत्री ने सीमा सुरक्षा बल और सीआरपीएफ के डॉग स्क्वॉड की वीरता तथा ऑपरेशन सिंदूर के तहत जवानों के पराक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा बल हमारी शान हैं।
कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य, महापौर अजय वर्मा, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, कुमाऊं संयोजक कैलाश गिरी, जिला मंत्री मनोज जोशी, जिला मीडिया संयोजक मनीष जोशी (मंटू), जिला आईटी संयोजक गोविंद मेटला, ओबीसी जिला महामंत्री रोहित वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय वर्मा (अज्जू), अनूप शाह, कृष्ण बहादुर, निशा बिष्ट, अमित साह, चंदन, केतन घर्ति, आशीष डोबरा, राहुल, आशीष जोशी, तरुण कांडपाल और मयंक रौतेला सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संयोजन जिला मीडिया संयोजक मनीष जोशी (मंटू) ने किया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर इस तरह की सहभागिता ही संगठन की वास्तविक शक्ति है।


