
अल्मोड़ा। नगर के पाण्डेखोला क्षेत्र में जर्जर स्थिति में खड़ा एक सूखा पेड़ लंबे समय से स्थानीय लोगों के लिए खतरा बना हुआ था। लगातार दुर्घटना का सबब बने इस पेड़ की सूचना पर पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक और पार्षद अमित साह मोनू ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आपदा प्रबंधन विभाग एवं नगर निगम से वार्ता कर जनहित में पेड़ को गिराने की मांग की।
प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आपदा प्रबंधन, नगर निगम, फायर सर्विस और एनडीआरएफ की संयुक्त टीम को मौके पर भेजा। इसके बाद पेड़ को सुरक्षित तरीके से काटने का कार्य प्रारम्भ हुआ। इस दौरान पार्षद अमित साह मोनू भी स्वयं स्थल पर मौजूद रहे और स्थिति का जायजा लेते रहे। सोमवार प्रातः पेड़ को काटकर संभावित दुर्घटना के भय को समाप्त किया गया, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन की तत्परता की सराहना की और जिलाधिकारी एवं एसएसपी को विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया।
पेड़ काटने की इस कार्यवाही में आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल, फायर सर्विस अल्मोड़ा टीम से गिरीश धारियाल, मुकेश सिंह पथनी, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रेम सिंह, चंद्र जोशी, आपदा प्रबंधन टीम से भुवन काण्डपाल, आलोक वर्मा, गोविन्द सतवाल, नगर निगम के कर्मचारी, पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक, पार्षद ज्योति साह, अमित साह मोनू, अभिषेक जोशी और अर्जुन बिष्ट उपस्थित रहे।
सभी ने संयुक्त रूप से प्रशासन के इस त्वरित कदम को सराहनीय बताया और कहा कि समय रहते कार्रवाई होने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।



