
अल्मोड़ा। महिला कल्याण संस्था की ओर से संस्था की संरक्षिका मीता उपाध्याय को प्रतिष्ठित ‘तीलू रौतेली पुरस्कार’ से सम्मानित किए जाने के उपलक्ष में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी, शुभकामनाएं प्रेषित कीं और उनके योगदान की सराहना की।
वक्ताओं ने कहा कि यह सम्मान केवल मीता उपाध्याय का ही नहीं, बल्कि पूरी संस्था और उन सभी महिलाओं का गौरव है, जिनके लिए वे निरंतर कार्य कर रही हैं। उनके मार्गदर्शन और प्रयासों से समाज की अनेक महिलाओं के जीवन को नई दिशा मिली है। महिला शिक्षा, स्वरोजगार, आत्मनिर्भरता, जागरूकता और सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके कार्य अनुकरणीय और प्रेरणादायी बताए गए।
संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने कहा कि उनका यह सम्मान न केवल उनकी अथक मेहनत और समर्पण की पहचान है, बल्कि उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत भी है, जो समाज में अपनी पहचान बनाने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि संस्था को ऐसी मार्गदर्शिका मिलने पर गर्व है, जिनका जीवन संघर्ष और सेवा भाव सभी के लिए आदर्श है।
बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि संस्था उनके कार्यों को और आगे बढ़ाने के लिए विशेष अभियान और कार्यक्रमों की श्रृंखला चलाएगी, ताकि उनकी सोच और प्रयास अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुँच सकें।
इस अवसर पर संस्था की उपाध्यक्ष चंद्रा अग्रवाल, सचिव पुष्पा सती, सुनैना मेहरा, गीता साह, मंजू जोशी, शांति शाह, अंजू अग्रवाल, अनुराधा अग्रवाल, ममता चौहान, आशा कर्नाटक, आशा पंत, अनीता रावत, रमा जोशी, राधिका जोशी, रेखा चौहान, दीपा सतीश जोशी, इंद्रा लोहनी, मंजू अग्रवाल, रीता जोशी, दीपा जोशी, सरला बिष्ट, आदिति अग्रवाल, मंजू रावत आदि उपस्थित रहीं।




