
अल्मोड़ा। पपरशैली एन.टी.डी. कसर देवी क्षेत्र के जन समुदाय ने बल्टा तिराहे पर एकजुट होकर लोक निर्माण विभाग (PWD) के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने विभाग का पुतला दहन किया और आरोप लगाया कि विभाग द्वारा क्षेत्रवासियों को डराने-धमकाने के उद्देश्य से नोटिस थमाए जा रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली जनविरोधी हो चुकी है, जो सीधे तौर पर आम जनता के हितों का हनन कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के लोग किसी भी हालत में अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे और एकजुट होकर विभाग की मनमानी का विरोध करेंगे।
लोगों ने तय किया कि आने वाले सप्ताह में बैठक कर संघर्ष समिति का विस्तार किया जाएगा और आगे की रणनीति तय की जाएगी। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि न्यायालय की शरण लेकर कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी। प्रदर्शन में शामिल वक्ताओं ने कहा कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक विभाग अपनी तानाशाही नीति को समाप्त नहीं करता।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। इस अवसर पर ललित कश्यप, प्रकाश चंद्र तिवारी, मगन लाल, हरीश मेहता, साधु सिंह, शिबू मेहता, नंदन सिंह, सोम तिवारी, दीपक सिंह मेहता, कमल तिवारी, नीरज सिंह पिलख्वाल, हर्ष सिंह पिलख्वाल, दिवान सिंह, रविन्द्र तिवारी, मनोज कुमार, बलवंत सिंह मेहरा, विनय कुमार, मनमोहन दुगता, तारा देवी, अयूब खान, यशवंत सिंह, संजय जोशी, बलम सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
जनसभा ने एक स्वर में संकल्प लिया कि जनता के हक-हकूक की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे।





