
अल्मोड़ा – व्यायाम प्रशिक्षक हरीश सिंह चौहान ने बताया कि
विधालयी राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अल्मोड़ा, धौलादेवी के विभिन्न विद्यालयों के बालक/ बालिकाओं ने आपने आयु वर्ग में 07 पदक जीते। पदक विजेता राoइoका आरासल्पड़ के अंडर 14 बालक हिमांशु बोरा ने कास्य पदक, अंडर 19 बालक मोहित भट्ट कास्य पदक,
राoइoका खेती की अंडर 19 बालिका तनुजा जीना ने रजत पदक, राoबाoइoका दन्या की अंडर 17 बालिका कल्पना चिलवाल कास्य पदक, विद्यालयी राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी ज्योति बिष्ट रजत पदक, राoइoका, दन्या अंडर 19 बालक पार्थिक गुरुरानी, रजत पदक और लक्ष्मी शिक्षा निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दन्या के अंडर 14 प्रज्वल धानिक कास्य पदक, टीम कोच हरीश सिंह चौहान की सराहना करते हुए रा.इ.का पालीगुणादित्य रमेश चंद्र जोशी, प्रधानध्यापक एल.एस.एन दन्या नवीन पांडे, मुख्य शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा जिला खेल समन्वयक नवीन लाल वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी धौलादेवी, ब्लॉक खेल समन्वय राजेंद्र सिंह नयाल, व्यायाम शिक्षक धर्मेंद्र सिंह बिष्ट, नीरज कुमार, मीना चंद्रा, शिक्षक राम सिंह धानिक, क्षेत्रीय अभिभावक जनप्रतिनिधियों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।


