
खूँट/अल्मोड़ा।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष महेश नयाल जी के निर्देशानुसार जनपद के सभी मंडलों में भारतरत्न, प्रथम गृहमंत्री एवं प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई।
खूँट स्थित पंडित पंत जी की जन्मस्थली पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, रमेश बहुगुणा, ललित लटवाल, गोविंद पीलख्वाल, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष कुंदन लटवाल, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, जिला मंत्री मनोज जोशी, उपाध्यक्ष नरेंद्र आगरी, जिला कोषाध्यक्ष प्रकाश बिष्ट, मंडल अध्यक्ष नवीन बिष्ट सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि—
“कुमाऊँ की पावन धरती पर जन्मे पंडित पंत जी ने जन-जन को स्वतंत्रता आंदोलन से जोड़ा और समाज में जनजागरण का कार्य किया। आज आवश्यकता है कि हम उनके आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।”
इस अवसर पर सांसद अजय टम्टा ने कहा कि—
“पंडित पंत जी ने स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाई। उनका सरल व्यक्तित्व, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति आस्था और समाज सेवा के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन देते रहेंगे। राजनीति का वास्तविक उद्देश्य सत्ता नहीं, बल्कि समाज की सेवा है—यह संदेश हमें उनके जीवन से मिलता है।”
नगर कार्यक्रम, अल्मोड़ा
नगर में प्रभात फेरी नंदा देवी मंदिर से प्रारंभ होकर गोविंद बल्लभ पंत पार्क तक निकाली गई। बड़ी संख्या में नगरवासी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और विद्यार्थी इसमें सम्मिलित हुए।
प्रभात फेरी के उपरांत पंत पार्क में भव्य समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर नगर महापौर अजय वर्मा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, उपाध्यक्ष पूनम पालीवाल, संदीप श्रीवास्तव, जिला मीडिया संयोजक मनीष कुमार जोशी (मंटू), समाजसेवी मनोज सनवाल, त्रिलोचन जोशी, सुनील कर्नाटक सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
समारोह में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं और पंत जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को उजागर किया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी का संदेश भी पढ़ा गया, जिसमें उन्होंने पंडित पंत जी को नमन करते हुए कहा कि—
“उनके आदर्श, त्याग और राष्ट्र सेवा की भावना हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।”
कार्यक्रम में जिला प्रशासन एवं सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी रही। पूरे आयोजन में श्रद्धा, उत्साह और गरिमा का वातावरण बना रहा।
भारतीय जनता पार्टी के सभी मंडलों में पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।


